Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस बिन दूल्हे की बरात, कोई भी सीएम बनने के लायक नहीं- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बिन दूल्हे की बरात करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई भी नेता मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने के लायक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए एक व्यक्ति के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी। शुक्रवार को हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में केंद्र और प्रदेश का नेतृत्व भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा है और आजकल जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। उनकी गारंटियों पर जनता विश्वास नहीं करने वाली। अनुराग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों को बढ़ावा देती है। कांग्रेस पार्टी विकास का विरोध करती है। भाजपा सुशासन और विकास के लिए जानी जाती है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने हिमाचल से विशेष दर्जा छीन लिया और औद्योगिक पैकेज को 10 साल के बजाय चार साल कर दिया।

सरकारी नौकरी और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर कांग्रेस ने झूठ की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनावों से पहले ही हिमाचल में अपनी दुकान बंद करके चले गए थे, लेकिन गत दिवस सोलन में आए तो उन्होंने आते ही वह लोगों के सिर फोड़ कर गए हैं। हिमाचल में कभी भी इस तरह से चुनाव नहीं हुए हैं। आम आदमी पार्टी का भंडाफोड़ पंजाब में भी हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जो यात्रा कर रहे हैं उसमें भारत के टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं। आखिर क्या वजह है कि प्रियंका गांधी इस यात्रा में नहीं दिख रही है। क्या भाई ने बहन को याद नहीं किया या फिर वह उनके साथ नहीं चलना चाहती हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad