धर्मशाला कॉलेज छात्रा की मौत की सच्चाई सामने, प्रोफेसर की 'गंदी हरकत' और मारपीट समेत रैगिंग भी हुई

Editor
0

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुर्खियों में छाई इस खबर में एक कॉलेज छात्रा की दो महीने से अधिक समय डिप्रेशन में जाने से मौत हो गई है। मृतक छात्रा के पिता ने कॉलेज के एक प्रोफेसर और कुछ छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि छात्रा के साथ कॉलेज में रैगिंग हुई तथा मृतक छात्रा के साथ कुछ लड़कियों ने मारपीट भी की थी। मौत से पहले छात्रा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रोफेसर और छात्राओं पर प्रताड़ना का आरोप

मृतक छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी धर्मशाला कॉलेज में पढ़ती थी। पिता का आरोप है कि बीते 18 सितंबर को कॉलेज की तीन छात्राओं ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा, उन्होंने एक प्रोफेसर पर भी मानसिक रूप से परेशान करने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

लुधियाना के अस्पताल में तोड़ा दम

शिकायत के मुताबिक, छात्रा इन घटनाओं के कारण बहुत डरी हुई थी। वह पिछले कुछ समय से भारी मानसिक तनाव से गुजर रही थी। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें भी उसके डर और परेशानी का जिक्र दिखाई दे रहा है।

दो महीने से अधिक समय बाद पुलिस ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और पिता की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी छात्राओं और प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलीस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्यों रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top