कांगड़ा! बाप और बेटे की जोड़ी ने दौड़ में किया कमाल, पिता ने गोल्ड व पुत्र ने जीता सिलवर मेडल! फतेहपुर की हौरी देवी से रखते हैं संबध

Editor
0

बीते दिन धर्मशाला स्टेडियम में ऑल इंडिया चैंपयनशिप के तहत संयुक्त भारत खेलो फैडरेशन द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमे फतेहपुर की पंचायत बगड़ोली के गांव होशियाना के बाप -बेटे ने भी हिस्सा लिया। जिसमे बाप बलदेव सिंह ने 50 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की 5 व 3 किलोमीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल जीता जबकि बेटे रोहित कुमार ने 18 से 23 वर्ष की आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सिलवर मेडल जीत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाप-बेटे की इस उपलब्धि पर जहां पूरा पंचायत क्षेत्र खुशी मना रहा है, तो वहीं फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने भी दोनो को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं शिक्षा विभाग से रिटायर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि बाप-बेटे की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को भी गर्व है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top