पंजाब में AAP की एंट्री, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का कब्जा

Editor
0
पंजाब में विधानसभा चुनाव में चंद महीने बचे हैं। उससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों ने सियासी दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। नतीजों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिजल्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत इस बात का संकेत है कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। अब तक चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा था। ऐसे में इन नतीजों को क्या पंजाब विधानसभा चुनाव का ट्रेलर कहा जा सकता है?
  • चंडीगढ़ नगर निगम की 35 में से 14 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में
  • 12 सीटों पर सत्ताधारी बीजेपी जीती, कांग्रेस को मिलीं सिर्फ 8 सीटें
  • 2022 के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की जीत नए संकेत दे रही है
  • विश्लेषकों के मुताबिक आम आदमी पार्टी को मिल सकता है फायदा

'आम आदमी पार्टी का किसी ने सोचा भी नहीं था'
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटें हैं। इनमें से सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी 14, बीजेपी 12, कांग्रेस 8 और अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सबसे पड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव लड़ रही थी। इन नतीजों को क्या पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा सकता है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के चंडीगढ़ एडिशन की असिस्टेंट एडिटर शिमोना कंवर कहती हैं, '2017 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी से लोगों का जुड़ाव था लेकिन वह मेजॉरिटी में नहीं आ सकी थी। नगर निगम चुनाव के नतीजों से ऐसा लग रहा है कि ये चुनाव कहीं न कहीं पंजाब के लोगों का मूड रिफ्लेक्ट करते हैं। कांग्रेस के बारे में थोड़ा लोग सोच रहे थे कि वह आ सकती है। अकाली दल की तो उम्मीद भी नहीं थी। आम आदमी पार्टी का किसी ने सोचा नहीं था तो ऐसे में यह बहुत सरप्राइज वाला रिजल्ट है।'
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top