पंजाब में "AAP" के जीतने से हिमाचल में भी बढ़ा कार्यकर्ताओं का जोश, बोले लड़ेंगे सभी 68 सीटें

Editor
0

पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिल रही बढ़त से पार्टी के कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। ऐसे में रिजल्ट आने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है की आम आदमी पार्टी की इस जीत से देश की दिशा और दशा बदलने जा रही है। बड़ी राजनीतिक पार्टियों का खात्मा होने की कगार पर है। इस जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा हो गया है। इसी साल हिमाचल प्रदेश में भी इसी वर्ष विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है। और इस जीत से पार्टी को और अधिक अपेक्षाएं हैं। पार्टी पहले ही यह ऐलान कर चुकी है कि इस बार वह हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस बीच हिमाचल आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत ठाकुर ने भी पंजाब में पार्टी को मिले भरपूर सहयोग के जनता का धन्यवाद किया है।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि यहां पार्टी की सरकार बनती नज़र आ रही है. पंजाब में बड़े बड़े नेताओं को पार्टी की लहर ने धुल चटा दी है. जो बड़े बदलाव की आहट है। यहां से पूरे हिमाचल प्रदेश की राजनीति बदलने जा रही है।

सुरजीत ठाकुर ने कहा है कि पार्टी इस बार हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे ही बदलाव करेगी। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं के हौंसले भी बुलंद हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में वैसे तो दो पार्टियों की सरकारें बनती रही हैं लेकिन आम आदमी पार्टी की इस स्थिति के बाद हिमाचल प्रदेश में भी चारों ओर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इंतज़ार है तो चुनावों का, विधानसभा चुनावों नगर निगम के भी चुनाव नज़दीक हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी इनमे भी बढ़चढ़कर भाग लेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top