फतेहपुर भाजपा मंडल की कमान अब राजेन्द्र राणा के हाथ, नियुक्त हुए नए मंडल अध्यक्ष

Editor
0

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा फतेहपुर यूं तो सुर्खियों में रहती है परन्तु पिछले कल की एक नोटिफिकेशन ने फतेहपुर भाजपा के उन तमाम घुटधारकों को धराशाही कर दिया जब ये पता चला कि अब मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राणा होंगे।

खबर ये है कि फतेहपुर विधानसभा में भाजपा मंडल छिन्न भिन्न था और कलह जगजाहिर थी इसी के साथ पिछले विधानसभा उपचुनाव में तो मंडल भाजपा  के खिलाफ हो गया था ये भी जगजाहिर है कि फतेहपुर भाजपा का मडंल दो नेताओ के हाथों बंटा था जिसमें कृपाल परमार भी हामी भरते थे और बलदेव ठाकुर भी परन्तु इस बार भाजपा हाईकमान ने उल्टा दांव खेला है जिसके तहत राजेन्द्र राणा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है ये वही राजेन्द्र राणा है जो 1988 से भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता रहे जिन्होंने कभी पद लोभ नही किया भाजपा ने यहां भेजा वहां निष्ठा से काम किया। राणा कई पदो पर रहते हुए आगे बढे और भाजपा के विस्तारक भी रहे हैं कई जगहों के संयोजक भी रहे साथ ही साथ पंचायतीराज संस्था में भी काम किया।

राजेन्द्र राणा हौरी देवी से संबध रखते हैं तथा राजा का तालाब में रहते हैं और कई अरसों से भाजपा का काम कर रहे हैं। राजेन्द्र राणा भाजपा के कई बड़े पदों पर रहे हैं परन्तु अब फतेहपुर की बिखरी भाजपा को इक्क्ठा करने का जिम्मा राजेन्द्र राणा को दिया गया है राणा पर अभी तक किसी भी गुट के न होने का टैग भी है इसके बाबजूद देखते हैं कि राजेन्द्र राणा किस प्रकार मंडल को संभालते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top