फतेहपुर का किला "फतेह" करने को भाजपा खेल सकती है नए युवा चेहरे पर दांव, जानिए क्या है बैकग्राउंड...

Editor
0
अनिल शर्मा (फतेहपुर)
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर या दिसंबर माह में कभी भी हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते टिकट चाहबान भी खुलकर सामने आ रहे हैं। कुछ एक टिकटार्थी अपने आप को आगे रखकर अपना दमखम दिखा रहे हैं। जबकि कुछेक उम्मीदवार लोगों की पहली पसंद बनकर सबसे आगे चले हैं। ऐसे उम्मीदवार अपने आप अपनी उम्मीदवारी दर्ज न करके जनता की पहली पसंद बने हुए हैं, इसी क्रम में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनीत महाजन उर्फ टींकू जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। यही कारण है कि इलाके की जनता इस बार इस युवा नेता को चुनाव मैदान में उतारने के लिए आतुर है। पेशे से व्यवसायी सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाला टिंकू किसी पहचान का मोहताज नहीं है। क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल प्रतिस्पर्धाओं के साथ साथ दंगल जैसे आयोजनों करके यह युवा नेता नौजवान वर्ग का सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बना है। भाजपा की पृष्ठभूमि से यह युवा नेता अब तक काम करता आया है, और आगे भी करता रहेगा। वर्तमान में जिस तरह से  डॉक्टर राजन सुशांत के निष्कासन के बाद  फतेहपुर में भाजपा की सियासी नैया डूबती ही जा रही है जिसको न तो पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार पार लगा पाए हैं और न ही भाजपा नेता बलदेव ठाकुर। दोनों ही नेताओं को फतेहपुर की जनता नकार चुकी है तथा ऐसे में फतेहपुर की जनता एक नए चेहरे पर दांव खेलना चाहती है। विस क्षेत्र फतेहपुर को फतेह करने के चक्कर में वर्ष 2017 के  विस चुनाव में भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार को चुनावी मैदान में उतारा था, भाजपा नेता बलदेव ठाकुर ने आजाद हुंकार भरकर कृपाल परमार को हार का स्वाद चखाया। फिर 2021 के उपचुनाव में भाजपा ने बलदेव ठाकुर पर फिर दांव खेला, लेकिन कांग्रेसी नेता भवानी पठानिया की आंधी के आगे बलदेव ठाकुर टिक नहीं पाए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में टिकट देना व जीत हसील करना भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनोती है। अब भाजपा किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है तथा ऐसे में राजा का तालाब के बड़े व्यापारी पुनीत महाजन उर्फ टिंकू का नाम उभर कर सामने आया है। पुनीत महाजन एक बिजनेसमैन हैं, इसके साथ ही राजा का तालाब दंगल करवाने में पुनीत महाजन की अहम भूमिका होती है। इलाके का युवा नशे जैसे दंगल में ना फंसे इसके लिए युवा नेता युवा वर्ग के लिए समय-समय पर खेलों का आयोजन भी करवाता रहता है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती हैं, और इसके लिए जनता ने चेहरे को लेकर काफी उत्सुकता के साथ आगे आ रही है।  अब देखना यह होगा कि क्या टिंकू महाजन भाजपा के टिकट वितरण फॉर्मूले पर सटीक बैठते हैं या नही

तब तक के लिए बने रहिए टाइम्स ऑफ हिमाचल के साथ शुक्रिया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top