हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल..

Editor
0

हिमाचल में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में आज यानी बुधवार को भाजपा में शामिल हुए।

बता दें कि हर्ष महाजन हिमाचल भाजपा में शामिल होने वाले हिमाचल कांग्रेस के दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष है। इससे पहले हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल ने भाजपा का दामन थामा था। गौरतलब है कि चंबा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे हर्ष महाजन पूर्व सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के समय कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के तौर पर तैनात थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top