दो बच्चों की मां को हुआ भांजे से प्यार,लाज-शर्म छोडक़र हुई फरार

Editor
0

भांजे को दो बच्चों की मां यानी उसकी मामी से प्यार हो गया और यह प्रेम इतना परवान चढ़ा कि भांजा मामी को लेकर फरार हो गया। यह हैरान कर देने वाला मामला पेश आया है उत्तर प्रदेश के झांसी में, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल प्रेेमनगर के गढिय़ागांव में एक युवक की छह साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद वह दो बच्चों का पिता भी बना।

शादी के कुछ दिन बाद उसका भांजा मामा के घर आने-जाने लगा। इसी दौरान उसकी मामी के साथ नजदीकियां बढ़ गईं और फिर दोनों रिश्तों की मर्यादा को लांघ प्यार में पड़ गए। भांजे और मामी पर प्यार का भूत इस कद्र चढ़ा कि दोनों ने भागने का मन बना लिया। फिर क्या था कुछ दिन बाद दोनों भाग गए और मध्य प्रदेश में रहने लगे। मामले का पता तब चला जब भांजे के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इसके बाद जब पुलिस ने ढूंढा तो पता चला कि वह अपनी मामी के साथ मध्य प्रदेश में रह रहा है और दोनों पति-पत्नी की तरह रहते हैं। बहरहाल, पुलिस दोनों को घर ले आई है। मामी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती है और उसे भांजे से प्यार है। इसी के चलते वह उसके साथ भागी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top