हिमाचल की बेटियां किसी भी तरह से किसी से पीछे नहीं है, यह बात आज करसोग की महिमा गुप्ता ने सबूत कर दी है। अंतरिक्ष साइंस का अध्ययन कर रही महिमा गुप्ता को स्पेस रिसर्च मिशन की टीम में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। यह प्रस्ताव उनको नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के निदेशक और प्रसिद्ध वैज्ञानिक लॉरी लेशिन ने दिया है।
वैज्ञानिक लेशिन महिमा की प्रतिभा से प्रभावित होकर खुद उनसे के कार्यक्रम के दौरान मिली थी। उसी मुलाकात में लेशिन ने महिमा को स्पेस रिसर्च मिशन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया और कहा कि वह समर इंटरशिप की टीम में शामिल हो जाए।
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जीवनी से प्रेरणा लेकर महिमा गुप्ता बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान में भविष्य बनाने का सपना देखती थी जोकि अब साकार होने वाला है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉक्टर लॉरी लेशिन अंतरिक्ष के रिसर्च में जुटे हुए हैं। उनके मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह के अध्ययन से जुड़े नासा के मिशन में जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी, अंतरिक्ष यान और रोवर्स की मुख्य भूमिका शामिल है।
ब्रह्मांड में हमारे स्थान को समझने और पृथ्वी से परे जीवन की संभावना की तलाश में भी जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी मिशन हर ग्रह और सूर्य के लिए उड़ान भर चुका हैं। लॉरी लेशिन एक अकादमिक प्रशासक हैं जो नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के 10वें निदेशक के रूप में सेवारत हैं।
महिमा ने बताया कि नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के निदेशक डॉ. लॉरी लेशिन ने मेरे विश्वविद्यालय एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के परिसर का दौरा किया। मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए स्पेस फ्रंटियर की खोज परियोजना के संबंध में महिमा की उनसे मुलाकात हुई। इस मौके पर महिमा गुप्ता ने अपनी परियोजनाओं के बारे में उनसे थोड़ी बातचीत की।
आपको बता दें कि जेट प्रोपल्शन मिशन ब्रह्मांड में जीवन की तलाश में पृथ्वी से दूर ग्रहों पर जीवन की तलाश में हर ग्रह और सूर्य के लिए उड़ान भर चुके हैं। लॉरी लेशिन एक अकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर हैं तथा नासा में जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के 10वें डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
महिमा ने भी साझा किए अपने प्रोजेक्ट सर्वश्रेष्ठ विवि से मिले ऑफर
करसोग के बिजनेसमैन और गृहणी माता की संतान महिमा गुप्ता बेहद प्रतिभावान छात्रा है। उनका छोटा भाई इंजिनियरिंग कर रहा है। महिमा की पढ़ाई शिमला है और 12वीं के बाद वह देहरादून पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के लिए चयनित हुई थी। उनको आज तक कई सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों से अध्ययन के लिए प्रस्ताव मिल चुके है।
महिमा ने इन सब प्रस्तावों में से एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी को चुना और पढ़ाई के बीच में ही उनको नासा के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिला। आपको बता दें कि महिमा की प्रतिभा से प्रभावित होकर डॉक्टर लॉरी लेशिन इतनी ज्यादा प्रभावित हुई की वह उनसे खुद आकर मिली। और अंतरिक्ष मिशन पर काम करने का प्रस्ताव दे डाला। महज 22 साल की महिमा की यह उपलब्धि समस्त हिमाचल के लोगों के लिए गर्व और युवतियों के लिए प्रेरणादायक है।