फतेहपुर विधानसभा की गोलवां पंचायत के BSF जवान की हृदय गति रुकने से मौत

Editor
0

अनिल शर्मा (फतेहपुर)

उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पँचायत गोलवां के सथेरा गांव के बीएसएफ के जवान हैड कांस्टेबल सुनील कुमार का नागालैंड में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनने के उपरांत परिवार जन बेहद सदमे में हैं। सुनील कुमार उम्र लगभग 41 वर्ष पुत्र स्व.भान सिंह लगभग 22 वर्ष पहले 2002 में बीएसएफ में भर्ती में हुए थे। वो अपने पीछे बड़ा बेटा आकर्ष 10 वर्ष, छोटा बेटा समन्यू 5 वर्ष, पत्नी सुनीता कुमारी व माता पवन कौर छोड़ गए हैं।जवान सुनील कुमार उर्फ गोल्डी काफी मिलनसार स्वभाव के थे और क्षेत्र में सभी के चहेते थे। ज्ञात रहे कि चार वर्ष पहले उनके छोटे भाई संजीव कुमार  भी अचानक ह्रदय गति रुकने से इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जबकि जवान सुनील कुमार के पिता भान सिंह की भी बीते वर्ष ही मृत्यु हो गई थी। ऐसे में जवान सुनील कुमार की ह्रदय गति रुकने से हुई अचानक मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया हैं। हैड कांस्टेबल सुनील कुमार बीते कुछ महीने पहले ही बेटे को चोट लगने की वजह से छुट्टी लेकर घर आए थे और इलाज उपरांत फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। पत्नी सुनीता कुमारी अपने पति को अचानक मौत से बेहद सदमे में हैं।पति के बिना नन्हें बच्चों की परवरिश करना उनके लिए मुश्किल होगा। वहीं माता पवन कौर की आंखों के सामने कुछ ही समय में यूं दो जवान बेटों व पति का संसार को छोड़कर चले जाने सिर पर बड़ा पहाड़ गिरने से कम नहीं है। हैड  कांस्टेबल सुनील कुमार की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव सथेरा में शनिवार को पहुँचने की संभावना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top