हिमाचल! गाय खरीद कर ले जा रहे थे घर, गाय तस्करी के नाम पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर बुरी तरह पीटा

Editor
0

 

जिला कांगड़ा के जसुर की घटना बताई जा रही है यहां मंगलवार को पशु लेकर जा रहे एक व्यापारी की गाड़ी को कंडवाल में रोककर ड्राइवर से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के पशु व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।

मंगलवार को कई पशु व्यापारी सामूहिक रूप से पुलिस चौकी कंडवाल पहुंचे और घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। व्यापारियों में विशाल सिंह, लक्की कुमार, देव राज, मंदीप कुमार, पप्पू राम, पुनीत, रंजू, मजीद अली, गेजू, सरूप सिंह, मोहम्मद अजीज, सोनू, गुलज़ार, बलविंदर, गगन और जरनैल सिंह शामिल रहे।

व्यापारियों का कहना है कि वे वैध रूप से पशुओं का व्यापार करते हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण इसी व्यवसाय से करते हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग स्वयं को किसी संगठन का कार्यकर्ता बताकर बिना किसी कानूनी जांच या सत्यापन के उन्हें रोकते हैं और डराने-धमकाने के साथ मारपीट तक कर बैठते हैं।

पशु व्यापारी नसीब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी दो गायें तौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति को बेची थीं। इन गायों को उनकी निजी गाड़ी (HP-40F-4794) में सुरक्षित रखकर ड्राइवर राजेश कुमार के माध्यम से मंगलवार सुबह तौकी भेजा गया। आरोप है कि जसूर पहुंचने पर कुछ लोगों ने गाड़ी का पीछा किया और कंडवाल में रोक लिया।ड्राइवर के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिससे उसके सिर और कान पर गंभीर चोटें आईं।

व्यापारियों ने कहा कि वैध दस्तावेज़ और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बावजूद उन्हें इस तरह की घटनाओं का डर बना रहता है। उनका कहना है कि यदि आगे भी इस प्रकार की घटनाएँ जारी रहीं तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

इस संबंध में एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अराजकता को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top