सेना को मिला नया सेनापति, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे अगले सेना प्रमुख

Editor
0

नई दिल्ली:  लैफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले सेना प्रमुख होंगे। सरकार ने भारतीय सेना प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं। मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लैफ्टिनेंट पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। मौजूदा वक्त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। वह जनरल नरवणे की जगह लेंगे जो इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मनोज पांडे 1 मई को 29वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र मनोज पांडे को दिसम्बर, 1982 में कोर आफ इंजीनियर्स में कमीशन किया गया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ पल्लांवाला सैक्टर में 'आप्रेशन पराक्रम' के दौरान एक इंजीनियर रैजीमैंट की कमान संभाली थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top