राजकीय महाविद्यालय नादौन में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम बोधी कला का आयोजन 30 और 31 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय प्रांगण में किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील कुमार बस्सी ने महाविद्यालय सीएससीए और सलाहकार समिति सीएससीए से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के संदर्भ में दिनांक 24/12/2025 को एक बैठक की। इस बैठक में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है सभी विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच देश भक्ति और चरित्र निर्माण की शिक्षा देने के लिए आज के समय में बहुत ही आवश्यक है।
इस अवसर पर आयोजक सचिव डॉ अमृत लाल शर्मा ने बताया कि बोधी कला उत्सव में मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, गीत गजल भजन, लोकगीत, डिबेट, एकल नृत्य,समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, स्किट, माईम, प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए अधिकतर विषय इन प्रतियोगिताओं में सरकार द्वारा चलाए जा रहे अधिकतर अभियान जैसे चिट्टा हटाओ, देश बचाओ, के ऊपर ही दिए गए हैं।
महाविद्यालय सीएससीए अध्यक्ष अनामिका ने समस्त सीएससीए से और विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
