Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, साथी भी हिरासत में

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी( SIT) के बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी ने पेपर लीक मामले( Paper leak case) के मास्टमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देर रात यूपी के बनारस से हुई है। इसके अलावा उसका एक और साथ भी पुलिस की गिऱफ्त में आ गया है। इन दोनों को एसआईटी धर्मशाला लेकर आ रही है, यहां पर इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने मास्टरमाइंड शिव बहादुर नाम के शख्स को बनारस से गिरफ्तार किया, उसके साथी अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है और दोनों को धर्मशाला लाया जा रहा है। जाहिर है गत दिवस सीएम जयराम ने अपने भोरंज दौरे के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में कहा था कि पेपर लीक मामले के आरोपी बिहार , यूपी, हरियाणा या पंजाब कहीं भी छिपे होंगे उन्हें पकड़ कर लाया जाएगा। जाहिर है प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शातिरों में अपना जाल बिछा रखा था, जिसकी परतें अब एक एक करके खुल रही है।

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा गठित एसआइटी (SIT)ने विभिन्न जिला से अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार और जोड़ दें तो कुल संख्या 24 पहुंच गई है। कांगड़ा पुलिस ने सबसे पहले दो लोगों को गिरफ्तार करके FIR दर्ज की। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने खुद मीडिया के सामने आकर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया और मामले की जांच के लिए SIT गठित की। कांगड़ा के बाद सोलन और शिमला में भी पेपर लीक की पुष्टि हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad