बलात्कार और हत्या के केस में सजा काट रहे राम रहीम का कांगड़ा में सुनाया गया सत्संग, भाजपा नेता रहे मौजूद

Editor
0

Times Of Himachal ब्यूरो 

आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कुछ ऐसा हुआ जिसमें कइयों के होश तब उड़ गए जब कांगड़ा ग्राउंड में बलात्कार की सजा काट रहे राम रहीम के बड़े बड़े पोस्टर देखे गए और उसके प्रवचन सुनाए गए। कांगड़ा में रविवार को अजब नजारा देखने को मिला। हजारों की तादाद में लोग घूमने और प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने की बजाय राम रहीम के सत्संग सुनने के लिए आये थे बताया जा रहा है कि शहर के नगर परिषद ग्राउंड में आयोजित डेरा सच्चा सौदा की राज्य स्तरीय नामचर्चा की गई। जिसमें कांगड़ा सहित समस्त हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी तादाद में डेरा श्रद्धालू पहुंचे थे तथा राम रहीम के गुणगान के साथ राम रहीम की जयजयकार भी की गई। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी  देहरा के विधायक होशियार सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं इस खबर के साथ स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी कि आखिर बलात्कार तथा हत्या की सजा काट रहे राम रहीम के गुणगान तथा कार्यक्रमों की परमिशन क्यों दी जा रही है? आपको बता दें कि राम रहीम बलात्कार के करने तथा हत्याओं के आरोप में जेल काट रहा है और उसके समर्थक बेलगाम कार्यक्रम करवा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top