OPS पर मुख्यमंत्री का बयान! कहा- कांग्रेस नेता बताएं, वीरभद्र सरकार के समय ओपीएस क्यों की बंद

Editor
0

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता बताएं कि उनकी सरकार में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) क्यों बंद की गई। उन्होंने कहा कि 2003 में कांग्रेस ने ओपीएस बंद की। 2012 में कांग्रेस के सत्ता में आने पर भी ओपीएस को क्यों शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से ओपीएस की बात कर रही है। रविवार को आनी विस क्षेत्र के निरमंड में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरे देश में खत्म हो रही है। कांग्रेस ने हिमाचल में अपने चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे। चार में से दो भाजपा में आ गए। उन्होंने दावा किया कि अब हिमाचल में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटेगी और रिवाज बदलेगी। 

इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने आनी विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आनी विस क्षेत्र की जनता ने जो मांगा उन्होंने वो दिया। पूर्व कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोस से पूर्व में मुख्यमंत्री रहे, लेकिन एसडीएम का दफ्तर भाजपा ने निरमंड में खोला। उन्होंने कहा कि निरमंड के लोगों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र की यह बड़ी मांग पूरी की है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top