नूरपुर के राजा का तालाब में लड़कियों से करवाया जा रहा था देह व्यापार, होटल का मालिक, मैनेजर और कर्मी गिरफ्तार

Editor
0

नूरपुर के मुख्य कस्बे राजा का तालाब में पुलिस ने एक होटल में चलाए जा रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। जानकार सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और फर्जी ग्राहक बनाकर उक्त होटल में भेज दिया।

सौदा तय होने और राशि के भुगतान के बाद जैसे ही दोनों लड़कियों को उक्त फर्जी ग्राहकों के सामने पेश किया गया, पुलिस ने एसएचओ नूरपुर सुरेंद्र धीमान के नेतृत्व में अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें एक लड़की पंजाब और दूसरी बिहार की बताई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था और पुलिस उस पर नजर रख रही थी। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर और एक होटल कर्मी को भी हिरासत में ले लिया है। अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज किया गया है। इस बीच दोनों लड़कियों को कोर्ट में पेश कर उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। घटना की पूरे इलाके में चर्चा थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top