Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

हिमाचल के शाहपुर का जवान मेघालय में हुआ शहीद, बॉर्डर पर था तैनात

हिमाचल का जवान मेघायल में शहीद हो गया है। जवान पर हाथियों के झुंड ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिससे जवान की मौत हो गई। यह जवान जिला कांगड़ा का रहने वाला था। शहीद जवान की पहचान विजय कुमार उम्र 41 वर्ष पुत्र सागर सिंह के रूप में हुई है। जवान हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते परगोड गांव का रहने वाला था। जवान की ड्यूटी मेघालय में भारत और बांग्लादेश बार्डर पर लगी थी। बताया जा रहा है कि जवान जब अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से दक्षिण गारो हिल्स में नीलवाग्रे गांव के पास ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुनसान सड़क पर एक हाथियों के झूंड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। हालांकि विजय कुमार का दोस्त जान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन विजय कुमार हिंसक हाथियों के हमले का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर शाम को हुआ है।

इसी दौरान सुनसान सड़क पर एक हाथियों के झूंड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। हालांकि विजय कुमार का दोस्त जान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन विजय कुमार हिंसक हाथियों के हमले का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर शाम को हुआ है।शहीद विजय कुमार अभी 20 दिन पहले ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर गया था। शहीद विजय कुमार के घर में यह समाचार मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि विजय कुमार अब इस दुनियां में नहीं रहा। 

वहीं शहीद विजय कुमार का शव मेघालय से हवाई जहाज के माध्यम से दिल्ली पहुंचाया गया है। कल यानी शुक्रवार को शहीद का शव उसके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad