Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

शिमला के चौडा मैदान में भाजपा का उग्र प्रदर्शन! पुलिसकर्मियों पर फेंकीं खाली बोतलें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा की ओर से उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। कई भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा की ओर बढ़ने के लिए पुलिस से संघर्ष हो रहा है। पुलिसकर्मियों पर खाली बोतलें फेंकी गईं। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। भाजपा की योजना विधानसभा घेराव की है। धरना-प्रदर्शन के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सोमवार सुबह 11 बजे ही चौड़ा मैदान में जुटना शुरू हो गए थे। आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही 2:00 बजे से शुरू होगी।उससे पहले भाजपा विधानसभा के नजदीक चौड़ा मैदान में यह धरना पर बैठी है। भाजपा आपदा राहत का ठीक से आवंटन नहीं कर पाने, जनता को दी गारंटियों को लागू नहीं करने, महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रही है। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को चौड़ा मैदान में तैनात किया गया है। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना सहित भाजपा के विधायक व अन्य नेता मौजूद हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad