शिमला! पूर्व मंडल अध्यक्ष पर रेप का आरोप,भाजपा के युवा बिंग भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता के खिलाफ रेप का मामला बालूगंज में दर्ज

Editor
0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर महिला ने दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है। बालूगंज थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता ने इसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुका है। इसके अलावा मंडल सचिव के पद पर भी रह चुका है। आरोपी पूर्व सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का करीबी था। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता के ब्यान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए तलब किया है। जल्द पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी भी कर सकती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top