आज दिनाँक 24/11/2023 को वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा पौंग डैम में अंतर महाविद्यालीय हिमाचल प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स (किनोइंग, काइकिंग) खेलों का शुभारंभ किया गया। अंतर विद्यालीय प्रतियोगिता के मुख्यातिथि डॉ. सुजीत कुमार सरोच रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में वाटर स्पोर्ट्स की अंतर महाविद्यालय की काइकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं प्रथम बार हो रही हैं। वाटर स्पोर्ट्स अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता को शुरू करवाने का श्रेय वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के शारीरिक शिक्षा विभाग को जाता है। शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य देवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता को करवाने मुख्य उद्देश्य पोंग डैम व इसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से तथा वाटर स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित करना है और कांगड़ा जिला को पर्यटन जिला बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट करने का लक्ष्य भी रखा गया है। हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी इसमें लगभग नौ से दस महाविद्यालय से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें 90-100 खिलाड़ी लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं।
आज 24 तारीख को लड़के और लड़कियों के 1000 मी k1 और k2 के इवेंट हुए। जिसमें वजीर राम सिंह गवर्नमेंट देहरी महाविद्यालय के छात्र, गवर्नमेंट कॉलेज उना के छात्र, गवर्नमेंट कॉलेज मंडी के छात्र पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी बड़ी ही उत्सुकता से भाग ले रहे हैं ।