Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

हिमाचल! पंजाब से शिमला आई 23 वर्षीय महिला मॉडल से शिमला के होटल में दुष्कर्म

शिमला के एक किसी होटल में पंजाब की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला अपने परिचित व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थीं। रात को एक होटल में ठहरी। पंजाब का लुधियाना निवासी जगतार सिंह भी उसके साथ शिमला आया था। पीड़िता के मुताबिक जगतार सिंह ने होटल में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

23 साल की पीड़िता मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दी। शिमला पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 376 व 506 में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस टीम जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad