HPU में एक अन्य असिस्टेंट प्रोफेसर के फर्जी प्रमाण-पत्रों का खुलासा, पुलिस में दर्ज हुई FIR

Editor
0

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ. विजय सिंह के फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों का मामला सामने आया है। वेस्ट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिकायत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर, एचपीएएस ने दी है। उन्होंने बताया कि डॉ. विजय सिंह को 28 सितंबर 2024 को लेटर नंबर 7-1/90-HPU के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया था। 18 फरवरी 2025 को विश्वविद्यालय ने उनके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की संबंधित स्कूल एजुकेशन बोर्ड से जांच कराई, जिसमें प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को शिकायत सौंप दी। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। अभी जांच की जाएगी कि ये सर्टिफिकेट फर्जी हैं या नहीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top