अनिल शर्मा(Rehan)
दिनांक 07-03-2026 को शिकायतकर्ता जीवन लता निवासी गांव पंजासरा की शिकायत पर उनके घर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने के गहने, एक जेंट्स अंगूठी, एक लेडीज अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, भगवान सत्यनारायण की एक छोटी मूर्ति तथा कुछ नगदी चोरी कर ली गई। इस संबंध में FIR नं. 23/26 दिनांक 07-03-2026 धारा 331(4), 305 BNS के अंतर्गत पुलिस थाना रैहन में मामला दर्ज किया गया।
मामले की तफ्तीश के दौरान यह पाया गया कि दिनांक 08-03-2026 को पुलिस थाना रैहन में दर्ज मु0 नं. 24/26 धारा 21, 25, 29 NDPS Act के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
1. राजेश सिंह पुत्र कर्म सिंह कुमार निवासी वार्ड नं. 02, गांव व डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)
2. शुभव उर्फ शुभू पुत्र संजय कुमार निवासी वार्ड नं. 05, रैहन, डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)
गिरफ्तार आरोपियों से चोरी हुआ सामान जिसमें एक लेडीज सोने की अंगूठी, एक सोने का झुमका लाल नग सहित व उसकी चेन, एक Key Ring, एक जोड़ी लेडीज बिछुए, एक सिल्वर अंगूठी तथा घर से चोरी किए गए 02 DVR व एक WIFI उपकर बरामद किए गए हैं।
आरोपियों से अन्य संभावित चोरियों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है तथा उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करती है कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
