हिमाचल! पुलिस ने पकड़े नशा तस्कर तो महिला प्रधान पुलिस पर हमला कर छुड़वा ले गई तस्कर। जानिए पूरी ख़बर…..

Editor
0

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस टीम पर हमला किया गया है। भीड़ ने इस दौरान नशा तस्करी के आरोपियों को छुड़वा लिया। लगवैली के जकरेहड़ में चरस बरामद करने के लिए पुलिस टीम गई थी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने गई थी। इस दौरान दो व्यक्तियों से चरस बरामद की गई थी। सूचना मिलते ही महिला प्रधान, उसके पति और उपप्रधान समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि करीब 30 से 40 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों और चरस को जबरन अपने साथ ले गए। मौके पर बची 508 ग्राम चरस पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

पुलिस को खबर मिली थी कि दो लोग पैदल कुल्लू की ओर चरस लेकर आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे तो उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 29 तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रधान समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार भीड़ ने टीम और स्वतंत्र गवाह पर हमला किया। इसी दौरान आरोपी, बैग और बरामद चरस को जबरन ले जाया गया। छीनाझपटी में कुछ चरस सड़क पर गिर गई थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top