अंतरमहाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप २ का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल कॉलेज हमीरपुर में आयोजित किया गया जिसमे रामपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 इनाम अपने नाम किए! इस उपलक्ष्य पर रामपुर महाविद्यालय में उक्त टीम का भव्य स्वागत किया गया !
भारतीय समूह गान में प्रथम स्थान अर्जित किया इसी के साथ महाविद्यालय के छात्र जसवंत ( यश कश्यप ) ने भारतीय शास्त्रीय गायन में दूसरा स्थान , प्रिया ने एकल लोकगीत गायन में दूसरा स्थान , आमोस ने पाश्चात्य एकल वादन में दूसरा स्थान व अन्य छात्रों ने पाश्चात्य समूह गान में तीसरा स्थान प्राप्त किया !
इस उपलक्ष्य पर कॉलेज प्राचार्य डा. पंकज बसोतिया व उप प्राचार्य डा. विद्याबंधु नेगी ने सभी छात्र - छात्राओं व संगीत विभाग के प्रोफेसर राजेश कुमार ,टीम इंचार्ज प्रोफेसर अनूप , डा. विपन कुमार व प्रोफेसर हेमलता को बधाई दी व निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी !
