राज्य सरकारों की यदि स्थिति देखी जाए तो हिमाचल प्रदेश इस समय अपनी सबसे घटिया दशा में है। करोड़ो का कर्ज लिए हिमाचल आखिर करे तो करे क्या परन्तु अब केंद्र सरकार राज्यों को राजस्व नुकसान के लिए बड़ी राहत की घोषणा कर दी है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को 17000 करोड़ का जीएसटी मुआवजा जारी कर दिया है। वर्ष 2021-22 के दौरान राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि 60,000 करोड़ रुपये है। इसी के साथ थोड़ी राहत करोड़ो के कर्ज वाले हिमाचल के लिए भी है।
केद्र सरकार ने राज्यों को दिया 17000 करोड़ रुपये का GST मुआवजा,कर्ज में डूबे हिमाचल को मिलेगी राहत
बुधवार, नवंबर 03, 2021
0
Tags