पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान करने की दृष्टि से लाबरू परिवार धमेटा ने रे और रैहन में शव के सरंक्षण हेतु फ्रिज रखवाये हैं। यह बताते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्री विकास लाबरू, जो फतेहपुर तहसील के गांव धमेटा से सम्बन्ध रखते हैं, ने सूचित किया है कि ऐसा ही एक फ्रिज पूर्व में उनके परिवार द्वारा धमेटा गांव के गुरुद्वारा में भी रखवाया गया था। इस फ्रिज की उपयोगिता को देखते हुए तथा यह देखते हुए कि यह ख़राब भी हो जाता है, इसका अन्य स्थानों पर उपलब्ध होना आवश्यक समझा गया ताकि यह निशुल्क सेवा पीड़ित परिवारों को निर्बाध उपलब्ध रहे।
उन्होंने ने आगे सूचित किया है कि रे में यह फ्रिज फ्रेंड्स क्लब रे में रखवाया गया है तथा इस के निशुल्क प्रयोग हेतु पीड़ित जन निम्न व्यक्तियों को दर्शाये गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं :-
Rey Usha devi pardhan Rey 9816931302/ Ratesh Kumar 98053 07025 / Muhmmad yusaf 9816606482 / Muhmad rafik 9816944641.
उन्होंने ने यह भी बताया कि यह फ्रिज रैहन में रानी का तालाब गुरुद्वारा में रखवाया गया है तथा इसके निशुल्क प्रयोग हेतु निम्न व्यक्तिओं को सम्पर्क किया जा सकता है:- Harbinderpal mo.no.9418151852/सुरेंद्र शर्मा लम्बरदार रेहन 9418795100/ रिंकू उपप्रधान रेहन मोबाइल नं 9418112038
उन्होंने ने कहा कि इस फ्रिज के प्रयोग हेतु पीड़ित परिवार को वाहन अपना लाना होगा।