Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

पुलिस भर्ती पेपर लीक केस में कसेगा CBI का शिकंजा! CBI करेगी जांच, मांगा रिकॉर्ड

बहुचर्चित हिमाचल पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक केस में एसआईटी के साथ ही अब सीबीआई का शिकंजा भी कस सकता है। इसके तहत जल्द ही सीबीआई जांच शुरू कर सकती है। यह मामला प्रदेश में चुनावी प्रचार के दौरान जोर-शोर से गूंजा था। विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी ने मामले पर सरकार को घेरने के प्रयास किए थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पेपर लीक केस का मामला सामने आने के बाद बीते 17 मई को केस की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था। इसके तहत एक पत्र भी सीबीआई को लिखा गया था। इसी कड़ी में अब 6 माह बाद सीबीआई ने कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले का रिकाॅर्ड मांग लिया है। इसके तहत कांगड़ा व सोलन पुलिस और सीआईडी से रिकाॅर्ड के साथ स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर सकती है। बता दें कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। सूत्रों की मानें तो कांगड़ा पुलिस ने कांस्टेबल पेपर लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट सहित अन्य जानकारियां दे दी हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पेपर लीक केस में अब तक एसआईटी 181 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिला कांगड़ा के पुलिस थाना गगल में 91 आरोपियों के खिलाफ जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दायर की जा चुकी है। इसी तरह स्टेट सीआईडी के पुलिस थाना भराड़ी में दर्ज केस के तहत 61 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। इसके साथ ही पुलिस थाना अर्की में दर्ज हुए केस के अंतर्गत 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad