सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा के बाहर गरमाया माहौल

Editor
0

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह सुक्खू होंगे यह विधानसभा में विधायक दल की बैठक में तय हुआ है तथा इसी के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का नाम फाइनल हुआ है।  आपको बता दें कि कल से लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर दांव पेच फंसा हुआ था लेकिन अब सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम सामने आया और फाइनल हुआ है यूं तो ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रानी प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री हो सकती हैं परंतु अब बड़ा फेरबदल होते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम सामने आया है।

हिमाचल में 8 दिंसबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही CM को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की CM दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी।

सांसद होने के चलते कमजोर पड़ी प्रतिभा की दावेदारी

वहीं प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से दावेदारी कमजोर पड़ी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top