Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

हिमाचल प्रदेश में CBI की 50 जगहों पर रेड ! कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में कान्स्टेबल पद के प्रश्न पत्रों के कथित रूप से लीक होने से संबंधित मामले में आज हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में रेड की। जानकारी के अनुसार अलग-अलग 50 जगह पर यह तलाशी ली गई।

इस दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज को कब्जे में लिया गया है। हिमाचल प्रदेश के अलावा बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में कुछ जगहों पर तलाशी ली गई।

30 नवंबर 2022 को CBI ने मामला दर्ज किया था 

CBI ने 30 नवंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध और केंद्र सरकार की परमिशन से 2 मामले दर्ज किए। राज्य पुलिस द्वारा 27 मार्च 2022 को आयोजित हिमाचल प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल पद की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप की जांच को लेकर शिमला में मामला दर्ज किया था। इसके बाद ये केस CBI को सौंप दिया गया।

कौन-कौन संलिप्त रहा, इसकी जांच हो रही

 CBI अब इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका के संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच और दस्तावेजों की जांच के दौरान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि में स्थित विभिन्न बिचौलियों की कथित भूमिका का खुलासा हुआ था। आरोप है कि कुछ और लोग थे जो परीक्षा के पेपर लीक करने के लिए सांठगांठ कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad