HPU के प्रो वीसी ने दिया इस्तीफा! प्रो. ज्योति प्रकाश को BJP सरकार ने किया था नियुक्त, पद संभालने में असमर्थ इसलिए दिया इस्तीफा

Editor
0

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डॉ. ज्योति प्रकाश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को त्याग पत्र राज्यपाल को भेजा। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद उनकी विदाई लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि, उन्होंने अपने त्याग पत्र में पद पर न रहने की असमर्थता और निजी कारण बताए हैं।

BJP सरकार ने दी थी नियुक्ति

पूर्व BJP सरकार ने बीते अप्रैल 2022 में डॉ. ज्योति कुमार को प्रो वीसी (प्रति कुलपति) के पद पर तैनाती दी थी। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से नजदीकियों के चलते इन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांचवें प्रति कुलपति के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाला था। प्रो. ज्योति प्रकाश मैथ्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं।

कांग्रेस सरकार कर सकती है अपने चहेतों की नियुक्ति

सूत्रों की माने तो सरकार की ओर से अपने चहेतों की नियुक्ति VC और प्रोवीसी के पद पर की जानी है। इसके लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व VC प्रो. सिकंदर कुमार के सांसद बनने पर 19 मार्च 2022 से VC का पद खाली है। इस पद पर 21 मार्च 2022 को केंद्रीय विश्वविद्यालय के VC एसपी बंसल को अतिरिक्त कार्यभार देखने के आदेश हुए थे। तब से लेकर अब तक वे काम देख रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top