सरकार बदलते ही राज्य मे भ्रष्ट अधिकारी नपने लगे है। इसी कड़ी मे आज सतर्कता विभाग ने संगडाह विकासखंड के एक जेई को 10 हजार की कथित रिश्वत के आरोप में रंगे हाथ दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ सिरमौर मुख्यालय के नाहन मे मामला दर्ज किया गया है। वहीं पंचायती राज विभाग ने जेई को सस्पेंड कर दिया है।
विकासखंड की एक पंचायत के प्रधान ने विजीलेंस को दी शिकायत मे कहा था कि जेई एक प्राकलन के एवज मे 10 हजार की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और कैमिकल लगे नोट जेई को देकर मौके से ही उसे गिरफतार कर लिया है। विजिलेंस के एक अधिकारी ने बताया की मामले की जांच पड़ताल चल रही है।