हिमाचल प्रदेश पुलिस में भरने जा रहे कांस्टेबल के 1226 पद, वित्त विभाग ने मांगा विवरण

Editor
0

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में जाने के इच्छुक है तो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर लो। क्योंकि हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रही है। इनमे 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने विवरण मांगा है। लिहाजा, सभी जिलों से आगामी पांच सालों को ध्यान में रखते हुए कांस्टेबलों के पदों की भर्ती को लेकर विवरण मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महकमे में कांस्टेबलों के सैकड़ों पद रिक्त हैं। जिलों में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन पदों के भरे जाने से कर्मचारियों का अतिरिक्त काम का बोझ कम हो जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top