Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

राजकीय महाविद्यालय देहरी में मनाया गया हिंदी दिवस, वाद-विवाद तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन

आज दिनांक 14 सितम्बर 2023 को वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मंच संचालन हिंदी विभाग के आचार्य श्री विपन कुमार जी ने किया तथा स्वागत भाषण तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुख देव जी ने किया। हिंदी दिवस का शुभारंभ प्राचार्य महोदय डॉक्टर सुजीत सरोच जी ने माता सरस्वती के पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में हिंदी की पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 12 सितम्बर से 16 सितम्बर 2023 तक किया जा रहा है। इस कार्यशाला का आयोजन हिन्दी व संस्कृत विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्बोधन में प्राचार्य डॉक्टर सुजीत सरोच जी ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा को राजभाषा से राष्ट्रीय भाषा और राष्ट्रीय भाषा से अंतराष्ट्रीय भाषा कैसे बनाया जाए इसके महत्व के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा आज महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई तथा उसके बाद वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा डॉक्टर सपना बक्शी, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार जी तथा अंग्रेजी विषय की आचार्या श्रीमती मंजू जी रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad