चम्बा! भटियात के एक व्यक्ति की जंगल मे करंट लगने से मौत

Editor
0

चंबा के भटियात की टुंडी पंचायत में करंट लगने से एक व्यक्ति की  मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान गगन सिंह (57) पुत्र थोलो राम निवासी गांब बाड़ी टुंडी के रूप में हुई है। शनिवार को गगन अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गया था। इस दौरान दोपहर बाद अपनी भेड़- बकरियों के लिए पेड़ से चारा काट रहा था। चारा काटते समय पेड़ की टहनी 33 के. वी. मुख्य लाइन के संपर्क में आ गई। गगन सिंह इसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत टुंडी के प्रधान पवन कुमार ने बताया कि घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गगन सिंह बुरी तरह झुलस चुका था।

इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों द्वारा उसके शव को समोट अस्पताल लाया गया यहां पर शिनाख्त के बाद परिजनों को इस घटना बारे सूचित किया गया। सी.एच.सी. समोट में मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  मृतक गगन सिंह अपने पीछे पत्नी व 2 बेटे छोड़ गया है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top