Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

12th बोर्ड में ये चार टॉपर बेटियां! जिन्होंने विज्ञान, कॉमर्स तथा आर्ट्स में किया स्टेट टॉप

Pooja Singh (धर्मशाला)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। छाया इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह बीटेक की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए उन्होंने किसी तरह की अलग से पढ़ाई नहीं की है।विद्यालय में ही सहपाठियों के साथ पढ़कर यह उपलब्धि हासिल की। कहा कि उनके लिए शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग  प्रेरणादायक रहा है। छाया के पिता पाल सिंह एक किसान हैं और माता शाऊणी देवी आगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मंडी जिले के थाची की रहने वाली छाया चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व स्कूल अध्यापकों को दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के गांव चढ़ियार की कामाक्षी शर्मा ने 12वीं कक्षा की ओवरऑल मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। विज्ञान संकाय में भी उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। चढ़ियार निवासी भारत भूषण व सुनीता शर्मा की बेटी कामाक्षी शर्मा ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। कामाक्षी शर्मा जेनेटिक रिसर्च वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। इसी के साथ कॉमर्स में शव्या स्टेट टॉपर बनी है जोकि जसुर से सबन्ध रखती है। वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर ऊना जिला का सिक्का चमका है। क्षेत्र के नंगड़ां गांव के वार्ड-7 की रहने वाली अर्शिता पुत्री नरेंद्र कुमार से कला संकाय की मेरिट सूची में पहला स्थान अर्जित किया है। अर्शिता ने 500 में से 490 (98 प्रतिशत) अंक हासिल कर प्रदेशभर की मेरिट में चौथे स्थान पर हैं। अर्शिता डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना की छात्रा हैं। उसका सपना प्रशासनिक सेवाओं में जाने का है। इसके लिए वह तैयार में जुटी हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad