दो धारी तलवार है राजनीती! फतेहपुर विधानसभा के धैर्य सुशांत ने थामा भाजपा का दामन

Editor
0

हिमाचल में सियासी घमासान है और कांगड़ा जिला अछूता नहीं है। कांगड़ा के धुरंधर नेता रहे डॉ राजन सुशांत के पुत्र धैर्य सुशांत के धैर्य भांप लिया और पिछले कल भाजपा परिवार में शामिल भी किया। 

जिला कांगड़ा के नगरोटा में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में धैर्य को पार्टी में शामिल कराया गया। धैर्य के पिता डॉ. राजन सुशांत 2009 में कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा सांसद थे। इसके बाद इन्होंने आम आदमी पार्टी को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार कांगड़ा संसदीय सीट व 2022 में फतेहपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। बीते एक साल से राजन सुशांत राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। संभावना जताई जा रही है कि डॉ. राजन की भी जल्द ही घर वापसी होगी।

आपको बता दें कि कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने पिछले कल डॉ राजन सुशांत से मुलाकात भी की जिसकी तस्वीरे भी वायरल हुई और घर वापिसी की बात की गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top