हिमाचल के जंगल तबाह हो रहे हैं हर तरफ आग ही आग है। हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटों में प्रदेश भर के जंगलों में आग लगने की 116 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इसमें 1582.6 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा जल गई है। प्रदेश में 1 अप्रैल से अब तक जंगलों में आग लगने की कुल 533 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 4874.9 हेक्टेयर जंगल जल कर राख हुए हैं। विभाग के अनुसार रविवार शाम से सोमवार शाम तक सबसे अधिक धर्मशाला सर्किल में 29 जगहों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। बिलासपुर सर्किल में 17, चंबा में तीन, हमीरपुर में 22, मंडी में 16, नाहन में 10, रामपुर में एक, शिमला में एक, सोलन में 12, डब्ल्यूएल नॉर्थ में एक और डब्ल्यू साउथ में चार घटनाएं हुईं।
हिमाचल! जंगल जल रहे, पशु पक्षी मर रहे। हर दिन लाखों की संपदा तबाह, 24 घण्टों में 116 घटनाएं दर्ज
मंगलवार, मई 21, 2024
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें