Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

शाबाश शिमला पुलिस! चिट्टा तस्कट शाही महात्मा गैंग से जुड़े आठ तस्करों को किया गिरफ्तार, 26 और जाएंगे जेल....

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शनिवार को बताया कि शाही महात्मा गिरोह से जुड़े आठ कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्तमस मकरानी (21), नवदीप नेगी (39), संदीप शर्मा (29), रानुष पुहरता (27), खुशी राम ठाकुर (28), सोमेश्वर (32), हनीश रांटा (25) और पुरुषकृत वर्मा (33) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि मकरानी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का मूल निवासी है और वह बाकी सातों तस्कर की तरह शिमला के रोहड़ू में रहता था। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के मुताबिक, आरोपियों को वित्तीय लेन-देन और पर्दे के पीछे के तारों की जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह के 26 सदस्यों को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है।शिमला जिले में सक्रिय शाही महात्मा गिरोह मुख्य रूप से ‘चिट्टा’ (मिलावटी हेरोइन) की तस्करी करता है। इसे शाही नेगी उर्फ ​​शाही महात्मा चलाता था। पुलिस को गिरोह के बारे में तब पता चला, जब जम्मू-कश्मीर के रहने वाले नेगी के एक गुर्गे को सितंबर में शिमला के खड़ापत्थर में 465 ग्राम से अधिक ‘चिट्टा’ के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन नेगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

नेगी 40 से अधिक सहयोगियों के साथ पांच-छह वर्षों से सेब के कारोबार की आड़ में मादक पदार्थ की आपूर्ति कर रहा था और उसके नाइजीरियाई गिरोह के साथ-साथ नयी दिल्ली और हरियाणा के गिरोह से भी संबंध थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad