Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

दुखद! शिमला के ठियोग की दृष्टि हुई मोहाली बिल्डिंग हादसे का शिकार, कुछ दिनों में होनी थी शादी

पंजाब के मोहाली जिले में 5 मंजिला इमारत ढहने से एक लड़की मौत हो गई है, जो कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली थी। उसका मंगेतर उससे मिलने आया था तो मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। एक अन्य महिला ने भी हादसे की आपबीती सुनाई।

DC विराज एस तिड़के मीडिया को बताया कि हादसे में मारी गई लड़की का नाम दृष्टि वर्मा (20) निवासी ठियोग हिमाचल प्रदेश है। उसके पिता का नाम दिवंगत भगत वर्मा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) ने उसे मलबे से नीचे से निकालकर सोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़की का मंगेतर उससे मिलने आया था, जिसे उसे निकालने में मदद की। युवक ने बताया कि वह दोनों शिमला के रहने वाले हैं और कुछ दिनों में उनकी शादी होने वाली थी।

दोनों शनिवार शाम को कहीं जाने वाले थे। ड्यूटी खत्म करके उसकी मंगेतर कपड़े बदलने घर आई थी। वह उसके आने का इंतजार कर रहा था कि अचानक बिल्डिंग गिर गई। समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। सिर चकरा गया और वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह मंगेतर को तलाशने लगा तो एक पत्थर के नीचे उसका हाथ नजर आया। उसने NDRF को बुलाया और उन्होंने उसे मलबे के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। दुल्हन बनने का सपना था उसका, पल में चकनाचूर हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad