"स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के सफल समापन अवसर पर NHPC चमेरा-2 पॉवर स्टेशन , चम्बा में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चमेरा -2 पॉवर स्टेशन के प्रयोजना प्रमुख श्री अजय श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ स्टेशन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों के योगदान को रेखांकित करना तथा उनके मनोबल को बढ़ावा देना था। गौरतलब है कि स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के दौरान चमेरा-2 पावर स्टेशन में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली, वृक्षारोपण अभियान, हस्ताक्षर अभियान, जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य जनहितकारी गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के बीच स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ तथा सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता के महत्व का संदेश देने में सफल रहा।"
चम्बा स्थित चमेरा -2 पॉवर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के समापन अवसर पर स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में रखा गया कार्यक्रम
शनिवार, मई 30, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
