भाजपा में शामिल हुए MLA प्रकाश राणा तथा होशियार सिंह की हो सकती है सदस्यता रद्द, विधानसभा अध्यक्ष लेंगे फैंसला

Editor
0

भाजपा में शामिल हुए दोनों निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा और होशियार सिंह की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष फैसला लेंगे। प्रदेश कांग्रेस की शिकायत को विधानसभा सचिवालय ने अध्यक्ष विपिन परमार के पास भेज दिया है। दल बदल कानून की बारीकियां जानने में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भी जुट गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी की ओर से विधानसभा सचिवालय को शिकायत की लिखित कॉपी भी सौंप दी गई।

वीरवार को कांग्रेस ने ई मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई थी।जोगिंद्रनगर और देहरा से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज करने वाले दोनों विधायक बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने इसे सांविधानिक व्यवस्था का उल्लंघन करार देते हुए दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

कांग्रेस का आरोप है बिना इस्तीफा दिए निर्दलीय विधायक किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकते। कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा एक्ट की प्रतियों के साथ विधानसभा सचिवालय में शिकायत दी है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि कांग्रेस की शिकायत को जांचा और परखा जाएगा। अभी वे शिमला से बाहर हैं। शिमला लौटते ही इस पर आगामी फैसला लिया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top