रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र ने 1901 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए DRDO ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। पदों को भरने के लिए विभाग ने 3 सितंबर से आवेदन मांगा है। इच्छुक कैंडिडेट्स DRDO के ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर अपना आवेदन दे सकते हैं। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 सितंबर 2022 शाम 5 बजे तक है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने DRDO में 3 सितंबर, 2022 से वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी और तकनीशियन-ए पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वो सबसे पहले DRDO के द्वारा जारी नोटिफिकेशन (DRDO CEPTAM Notification 2022) को ध्यान से पढ़ लें। साथ ही शैक्षिक योग्यता, फीस, अंतिम तारीख आदि के बारे में पूरी जानकारी ले लें। हांलाकि यह जानकारी हम आपको अपने प्लेटफॉर्म से भी दे रहे हैं।
DRDO ने इस वैकेंसी के तहत दो अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है। पहला सीनियर असिस्टेंट टेक्निशियन का पद है जिसमें AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी इंजीनियरिंग ट्रेड में बैचलर ऑफ साइंस डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है। दूसरी भर्ती टेक्निशियन-A पदों के लिए की जा रही है। इसके लिए आवश्यक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ITI के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
DRDO ने इन पदों पर भर्ती के लिए सभी कैटगरी का आवेदन शुल्क 100 रूपए रखा है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ई क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई के द्वारा कर सकते हैं।DRDO भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा, जिसमें दो पेपर होंगे। पेपर 1 में कुल 120 प्रश्न होंगे और यह 120 अंकों का होगा। इस पेपर के लिए 90 मीनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद पेपर 2 होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और यह 100 अंकों का होगा। इसके लिए भी समय सीमा 90 मीनट ही रखा गया है।
डीआरडीओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जाएं