हिमाचल में कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

Editor
0

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार यानी 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत होगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मानसून सत्र की शुरुआत 27 अगस्त से होगी और यह सत्र 9 सितंबर तक चलेगा। इसमें कुल 10 बैठकें प्रस्तावित हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को 640 तारांकित प्रश्न मिले हैं। इनमें 516 ऑनलाइन और 124 प्रश्न ऑफलाइन आए हैं. इसके अलावा 296 अतारांकित हैं। इनमें से 248 ऑनलाइन और 48 प्रश्न ऑफलाइन हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top