पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पंचायत ढन में एक विवाहिता की जहरीली दवाई खाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान राजेश कुमारी (27) पत्नी संजीव कुमार निवासी ढन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल ज्वाली से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि अस्पताल में एक महिला दाखिल हुई है जिसने किसी जहरीली दवाई का सेवन किया हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। अस्पताल में पहुंची मृतका की माता वैष्णो देवी पत्नी प्यार सिंह निवासी कंन्दोर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 3 साल पहले संजीव कुमार के साथ हुई थी तथा अब मेरी बेटी का 5 माह का बेटा है। दामाद सोलन यूनिवर्सिटी में नौकरी करता है। उसने बताया कि उसकी बेटी ससुराल में खुश थी तथा इसके ससुराल पक्ष की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं थी। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के घर की तलाशी ली है लेकिन वहां पर कोई भी जहरीली वस्तु नहीं मिली है। मृतका के शरीर पर कोई भी निशान नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। आपको बता दें कि समाज मे सुसाइड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और महान फिलॉस्फर दुर्खीम ने कहा था कि सुसाइड के पीछे समाज मे कोई न कोई कारण जरूर रहता है। बरहाल Times of Himachal पुलिस से गुहार लगाता है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाए ताकि न्याय मिल सके।
जवाली! जहरीली दवाई का सेवन करने से महिला की मौत, 5 महीने के बच्चे के सिर से उठ गया मां का साया
गुरुवार, जनवरी 22, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
